Sanata Banta Chutkule in Hindi: वर्तमान समय में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। लोग बढ़ते काम के दबाव की वजह से तनाव में रहने लगे हैं। अगर आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
रमेश डॉक्टर के पास गया...
रमेश- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
रमेश- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
रमेश- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।