Majedar Jokes Hindi: सेहत के लिए हंसना-मुस्कुराना बेहद अच्छा होता है। अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है, जिससे चिंता और तनाव जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने का काम करते रहते हैं और तनाव से दूर रखते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
भिखारी- क्या बात है साहब पहले आप 100 रुपए देते थे, फिर 50 और अब 25 ...
साहब- पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और अब एक बच्चा हो गया है...
भिखारी- वाह साहब वाह..
बहुत अच्छे, इसका मतलब पूरा परिवार मेरे हिस्से के पैसे पर ऐश कर रहा है...