जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
पति - तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी - हां पर मुझे करना क्या होगा?
पति - तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा।
पत्नी - ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?
पति - गई भैंस पानी में।
विज्ञापन
2 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
एक बार एक दामाद शराब पी के घर लौटा...
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप सूटकेस पर काम करने लगा...
ससुर - आज फिर पी के आए हैं?
दामाद - नहीं।
ससुर - तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
पप्पू - पापा जल्दी से तैयार हो जाओ।
पापा - क्यों?
पप्पू - अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं।
पापा - अबे तुझे किसने कहा?
पप्पू - अरे वो पड़ोस में अंकल हैं ना मैंने उनकी लड़की
छेड़ दिया, तो वो बोले देख लेंगे तुझे।
4 of 6
Jokes
- फोटो : Pixabay
संता ने नाई की दुकान खोली
बंता एक दिन संता की दुकान पर शेविंग कराने आया।
संता ने बंता से पूछा - मूछ रखनी है क्या?
बंता - हां।
संता, बंता की मूछ काट के बोला - ले रख ले, जहां तुझे रखनी है।