फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब पति ने पत्नी से फिल्म में काम करने के लिए पूछा..., पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 23 May 2021 06:17 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..


पति - तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 

पत्नी - हां पर मुझे करना क्या होगा?

पति - तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा।

पत्नी - ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?

पति - गई भैंस पानी में।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
एक बार एक दामाद शराब पी के घर लौटा...
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप सूटकेस पर काम करने लगा...

ससुर - आज फिर पी के आए हैं?

दामाद - नहीं।

ससुर - तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पप्पू - पापा जल्दी से तैयार हो जाओ।

पापा - क्यों? 

पप्पू - अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं।

पापा - अबे तुझे किसने कहा?

पप्पू - अरे वो पड़ोस में अंकल हैं ना मैंने उनकी लड़की 
छेड़ दिया, तो वो बोले देख लेंगे तुझे।

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता ने नाई की दुकान खोली

बंता एक दिन संता की दुकान पर शेविंग कराने आया।

संता ने बंता से पूछा - मूछ रखनी है क्या?

बंता - हां।

संता, बंता की मूछ काट के बोला - ले रख ले, जहां तुझे रखनी है।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मोटू - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?

पतलू - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।

मोटू - अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?

पतलू - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : social media
सुबह एक महिला फल वाले से अंग्रेजी में 
फल मांग रही थी ये बोलकर - 

"Give me some destroyed husband"

एक घंटा लगा यह समझने में कि वह

"नाशपति" मांग रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें