जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
टीचर - अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?"
लड़का - "चुपचाप खुजा कर सो जाना
चाहिए। क्योंकि आप कोई रजनीकांत
तो हो नहीं जो मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Jokes
- फोटो : Pixabay
बेटा - पापा बुलेट दिलवा दो।
पापा - पड़ोस की लड़की को देख नालायक, बस से जाती है।
बेटा - हां पापा, यही तो देखा नहीं जाता!
विज्ञापन
3 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
उर्दू की खूबसूरती देखिए
मैंने सुबह-सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा – क्या कर रहे हो मित्र?
बोला - अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज्जतों-अजमत की डोर को, बेपनाह उलझनों की गिरफ्त से आजाद करने की कशमकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा - समझा नहीं।
बोला - पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।