फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पति से बीवी- लड़कों का कॉमनसेंस बिल्कुल जीरो होता है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 13 Mar 2024 02:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जोक्स: हम तनाव मुक्त रहते हैं, तो चेहरे पर मुस्कान रहती है। इसलिए हंसना हर लिहाज से बेहद जरूरी और फायदेमंद माना जाता है। हर किसी को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर आप हर दिन हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक दिन बादशाह अकबर ने कागज पर पैन्सिल से एक लंबी लकीर खींची
...और बीरबल को बुला कर कहा- 
बीरबल कुछ ऐसा करो कि न तो यह लकीर घटाई जाए और न ही मिटाई जाए,
लेकिन छोटी हो जाए?
बीरबल ने फौरन उस लकीर के नीचे एक दूसरी लकीर पहली से बड़ी खींच दी,
बीरबल बोले- अब आप की लकीर इससे छोटी हो गई...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंदिर में पप्पू- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...? 
भगवान- क्यों खाली हाथ आये, नारियल केला और सेब नहीं लाए...? 
पप्पू- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो..!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- लड़कों का कॉमनसेंस बिल्कुल जीरो होता है।
पति- कैसे? 
बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे शालू आई लव यू। अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी?

जोक्स: टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए? मोटू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर करेंगे तारीफ

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? 
पत्नी- क्योंकि मैं आजकल खूबसूरत होती जा रही हूं। 
संता- तुम्हारे खूबसूरत होने से रोटी जलने का क्या लेना-देना है? 
पत्नी- रोटियां भी मेरी खूबसूरती को देखकर जलने लगी हैं।

हिंदी जोक्स: जब तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी ने पप्पू को जड़ दिया थप्पड़, पढ़िए वायरल चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक- 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ...?
चिंटू- मैंने दूध वाले से पूछा,
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो...?
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है, इसलिए...! 
दे थप्पड़ दे थप्पड़...!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें