फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: पति- क्या तुमने मुझे कुत्ता कहा? पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 11 Oct 2023 03:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति (गुस्से में)- क्या तुमने मुझे कुत्ता कहा?
पति (गुस्से में)- क्या तुमने मुझे कुत्ता कहा?
पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया..
पति ने दोबारा पूछा यही सवाल...
पत्नि- मैंने तुम्हें कुत्ता नहीं कहा पर प्लीज अब भौंकना बंद करो...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने पति से पूछा- सुनो अगर में दो चार दिन तुम्हे दिखाई न दूं तो तुम्हें कैसा लगेगा ?
पति मन ही मन खुश हुआ
तपाक से बोल पड़ा- मुझे बहुत अच्छा लगेगा !!
फिर क्या था
उसे पत्नी सोमवार को नहीं दिखी...
मंगलवार को नहीं दिखी....
बुधवार को भी नहीं दिखी...
वीरवार को जब आंखों की सूजन थोड़ी कम हुई तब जाकर थोड़ी थोड़ी दिखी...

Funny Jokes: संता- किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं, तांत्रिक ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम. टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं.
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...
रोज तो मुर्गा बना देती हो. गोलू का बहाना सुनकर टीचर बेहोश हो गए।

Jokes: पप्पू ने भगवान से प्रार्थना की "पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो प्लीज", वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी... 
बच्चा- एक भी नहीं, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी...! 
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें