Jokes Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में इंसान के पास कई तरह की टेंशन रहती है। इसकी वजह से वह कम उम्र में ही मानसिक तनाव से ग्रसित हो जाता है। इसकी वजह से कई बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं मजेदार जोक्स के जरिए हंसने और हंसाने का सिलसिला।
गोलू- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
महिला- तू चिंटू बोल रहा है न?
गोलू- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया...
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
गोलू- चौंककर हां, बिलकुल सही
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
गोलू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गई है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
गोलू- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है।
तू घर आ फिर बताती हूं तुझे...