फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: पत्नी- आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार? पति ने दिया गजब का जवाब

Sat, 04 Apr 2026 06:24 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
Jokes Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर... 

संजू अपना लेसन याद करके नहीं आया
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया?
संजू- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई, पर जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार?
पति- मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं, जब शाम को दारू पीकर घर जाता है...? 
चिंटू- कहती नहीं, बोलती है...! 
दोस्त- क्या...? 
चिंटू- बोलती है, कीड़े पड़ेंगे.. तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...!

Jokes in Hindi: मम्मी- जो मेरी सारी बात मानेगा, उसको मैं गिफ्ट दूंगी, बच्चों का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा!

Funny Jokes: भिखारी से लड़की- कुछ नहीं है बाबा, माफ कर दो, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से जी भरकर कूटती!
पत्नी का जवाब सुनकर पति बेहोश!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें