फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: बॉयफ्रेंड- आलू पराठा में आलू नजर नहीं आ रहा, गर्लफ्रेंड ने दिया तगड़ा जवाब

Thu, 01 Jan 2026 09:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बॉयफ्रेंड- सुनो! आज आलू पराठा में आलू नजर नहीं आ रहा। 
गर्लफ्रेंड- चुपचाप खा लो... कभी आगरा के पेठे में आगरा नजर आता है क्या? 
जवाब सुनते ही पति को लगा झटका!
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है...!

Chutkule In Hindi: पत्नी- मैंने उसे 10 साल पहले रिजेक्ट कर दिया था, पति ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!

Jokes: खाना बनाने को लेकर बहू ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें