फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है? पप्पू का जवाब सुनकर गप्पू की बोलती हो गई बंद

Thu, 01 Jan 2026 08:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव दूर रहते हैं। आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहते हैं। आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखना चाहते हैं, तो आपको जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

गप्पू ने पप्पू से कहा-  मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
पप्पू- कैसे होगी पगले, तेरी कुंडली में तो 
सुख ही सुख लिखा है......

पप्पू- जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं? 
गप्पू- क्योंकि वहां सिर्फ हवा और लात खाने को मिलती है.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
पप्पू गर्लफ्रेंड  के साथ डिनर पर गया
पप्पू ने गिलास के आस-पास घूम रहे एक कीड़े को मार दिया
पप्पू की गर्लफ्रेंड चिल्ला कर बोली- कितने निर्दयी हो तुम, मैं तो इतनी 
सेंसेटिव हूं कि मुझ से एक चींटी भी मर जाए तो दुख होता है
तभी वेटर आकर बोला- मैम ऑर्डर?
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी ले आओ.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी के बाद टीचर ने अपनी पत्नी का घू्ंघट उठाया और बोला-
पहले तू अपना नाम बता, फिर अपने पिताजी का नाम बता,
कितना पढ़ी है, ये बता, फिर अपने भाई-बहनों का नाम बता,
तूने कौन-कौन सी फिल्में किन-किन लोगों के साथ देखीं हैं? ये बता,
खाने में क्या-क्या बना लेती है, तेरी जन्मतिथि क्या है?
इतने सवाल सुनकर टीचर की पत्नी घबरा गयी
टीचर को पत्नी पर दया आई तो बोला- डरो मत,
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दे दो, लेकिन पांचवा प्रश्न अनिवार्य है.....


Jokes: खाना बनाने को लेकर बहू ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी


Chutkule In Hindi: पत्नी- मैंने उसे 10 साल पहले रिजेक्ट कर दिया था, पति ने दिया गजब का जवाब 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
यात्री- क्या मैं यहां एक सिगरेट पी सकता हूं?
स्टेशन मास्टर- नहीं, यहां सिगरेट पीना सख्त मना है
यात्री- फिर यहां इतने सिगरेट के टुकड़े कैसे पड़े हैं?
स्टेशन मास्टर- ये उन लोगों ने फेंके हैं, जो पूछते नहीं हैं......

सुरेश- पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, क्या करूं?
राजू-  अगर पत्नी की तबीयत ठीक नहीं हो, 
तो उसे अस्पताल के बदले साड़ी की दुकान में ले जाएं
फिर भी आराम न आए तो उसे सुनार की दुकान में ले जाएं,
तुरंत आराम मिलेगा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
एक आदमी अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है,
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है- तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली- तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें