फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जड़ दिया जोरदार तमाचा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 09 Jul 2026 05:42 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes Hindi: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड को तमाचा मार दिया... 
बाॅयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...? 
गर्लफ्रेंड बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।

Jokes in Hindi: जब पति के मोबाइल चलाने से परेशान हुई पत्नी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ।
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर  और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं।
पति- वाह वाह, मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।

Majedar Chutkule: मालकिन से कामवाली- मैं तो साहब को बोल-बोल कर थक गई, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
नौकरानी- मेम साब जल्दी आइये आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है ,
मालकिन- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ ,
नौकरानी- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं ,
मैंने बच्चे को मच्छर मारने की दवा पिला दी है।

डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें