फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: देवर ने की भाभी की जमकर तारीफ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 21 Dec 2022 02:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: आज की लाइफ में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव मुक्त रहते हैं। हंसने के कई बड़े फायदे हैं। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..

बहू रोए जा रही थी...
सास ने पुचकारते हुए पूछा- क्यों बेटी, रो क्यों रही हो...?
बहू- क्या मैं चुड़ैल जैसी दिखती हूं...?
सास- नहीं, बिल्कुल नहीं...
बहू- क्या मेरी आंखें मेंढ़की की तरह हैं...?
सास- नहीं तो...
बहू- क्या मेरी नाक पकौड़े जैसी है...?
सास- नहीं...
बहू- क्या मैं भैंस जैसी मोटी और काली हूं...?
सास- नहीं बेटी, बिल्कुल नहीं...
बहू- फिर सारे मोहल्ले के लोग क्यों कहते फिरते हैं कि
तू तो अपनी सास जैसी दिखती है...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
देवर- आप बहुत सुंदर हो भाभी जी, आप एकदम रानी जैसी हो.
भाभी- अरे, सच में क्या?
देवर- जी, भाभी जी.
भाभी- और क्या बताओ क्या कर रहे हो अभी?
देवर- मजाक
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा (पापा से) - कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है...
पापा- क्यों...?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी...!
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा तो ज्यादा शान बढ़ेगी...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना, बैटरी फट जाएगी...!
पत्नी- आप चिंता ना करें, मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी...!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- बेटा 5 के बाद क्या आता है...?
बेटा- 6 और 7 पापा
पापा- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद...
बेटा- 8, 9, 10
पापा- और उसके बाद...?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह...!

Hindi Jokes: पप्पू से टीचर- पांच में से पांच घटाने पर कितने बचेंगे? जवाब सुनकर हो गई बेहोश
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो...?
संता (कुछ पल सोचकर कहा) - मैं 6 केले खा सकता हूं...!
बंता ने हंसते हुए जवाब दिया - गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा...?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल एक ही केला खा सकते हो...!

आज के मजेदार जोक्स: जब संता ने लड़की से मांगा नंबर, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मां- किससे बात कर रहा है, इतनी रात को..?
बेटा- कियारा की मां से...
मां- अब ये कियारा कौन है..?
बेटा- तुम्हारी होने वाली पोती...!!! 
फिर मां ने रात में ही उतारा बेटे के इश्क का भूत...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें