जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है?
बहू - नेत्र नेत्र चाय।
सास - क्या मतलब?
बहू - आई आई टी।
सास बेहोश है।
विज्ञापन
2 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया...
पति - बोलो क्या काम है?
पत्नी - कुछ नहीं,
बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी!
विज्ञापन
3 of 6
Jokes
- फोटो : Social media
बॉस - कहां गए थे?
राजू - बाल कटवाने।
बॉस - ऑफिस के समय?
राजू - बाल बढ़े भी तो ऑफिस में ही थे।
बॉस - घर में भी तो बढ़ते हैं।
राजू - तो पूरे थोड़े ही कटवाए हैं।
4 of 6
Jokes
- फोटो : Social media
पत्नी - आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है,
खाते ही गर्मी गायब।
पति - ऐसा क्या बना दिया तुमने यार?
पत्नी - नवरत्न तेल के पकौड़े!
विज्ञापन
5 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
एक ग्राहक पैसे निकालने बैंक गया।
बैंक कैशियर - रुपए निकालकर क्या करोगे? कहां खर्च करोगे? सब कुछ तो बंद है.
ग्राहक - कल फिर आऊंगा जमा करने। घर बैठे मन भी तो नहीं लग रहा।