फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश और मुकेश की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 01 Jan 2021 12:25 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू: मुझे सारे सड़े हुए, खराब आम दे दीजिए। 
दुकानदार: सड़े हुए? 
पप्पू: हां, सड़े और खराब। 
दुकानदार: ठीक है, यह लीजिए। 
पप्पू: अब इसे बगल में रखिए और बचे हुए अच्छे आमों में से एक किलो दे दीजिए।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
पत्नी: तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो? जो बोलना हो सीधा मुझे बोला करो।
पति: देखो जब टीवी में कोई खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है, गाली तो कंपनी वाले ही खाते है ना।
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
पति- मेरा अंदाजा है कि इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है
पत्नी- अरे वाह मेरे पति परमेश्वर आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया, इसमें मेरी नई सैंडल है।

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
बाकी सब तो ठीक है पर ये...
लड़कियों के मोजे में अंगूठा अलग से क्यों लगाते हैं?
ये कौन सी सुविधा है जो हम पुरुषों को वंचित रखा जा रहा है...?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
सुरेश: जब गर्लफ्रेंड नाराज हो तो उसे मनाने के लिए क्या करना चाहिए? 
मुकेश: उसकी आधार कार्ड वाली तस्वीर को भी नाइस पिक बोल देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें