फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पागल आईने में खुद को देख कर सोचने लगा, पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 01 Jan 2021 12:10 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

शराबी चाहे कितना भी अनपढ़ क्यों न हो...
.
क्वार्टर के तीन पेग ऐसे बनाता है...
.
जैसे किसी प्रयोगशाला का बहुत बड़ा साइंटिस्ट हो...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
संता (बंता से) - ये एलआईसी वाले भी बड़े कमाल के लोग होते हैं! 
.
बंता ने पूछा - कैसे? 
.
संता बोला - ये लोग दूसरों की बीवी के पास बैठकर,
उन्हें उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू ने पड़ोसी के बच्चे को पीटा। उसकी मम्मी गुस्से में शिकायत लेकर आई। 
पप्पू ने कहा, 'यह आपका बच्चा है? लेकिन आपकी उम्र तो इतनी नहीं लगती!' 
यह सुनकर मम्मी हंसते-हंसते वापस अपने घर चली गईं।

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
फेसबुक पर सोच समझकर रिक्वेस्ट भेजा करो। प्रोफाइल फोटो देखकर नहीं...
क्योंकि सब पापा की परी ही नहीं होतीं। इनमें से कुछ ममी के मगरमच्छ भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
एक पागल आईने में
खुद को देख कर सोचने लगा...
यार इसको कहीं देखा है!
.
काफी देर टेंशन में सोचते-सोचते अचानक बोला-
धत्त तेरी की... ये तो वही है जो
.
.
उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें