फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा को बेवकूफ बनाना बेटे को पड़ गया भारी....पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 07 Dec 2020 10:22 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पति - मेरी शर्ट उल्टी करके प्रेस करना...
.
पत्नी - ठीक है...!
.
पति (कुछ देर बाद) - मेरी शर्ट प्रेस हो गई?
.
पत्नी - नहीं...
.
पति - क्यों?
.
पत्नी - मुझे उल्टी नहीं आ रही है...!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे लिखे
चि. और सौ. का क्या मतलब होता है...?
.
बंता - पता नहीं, तू ही बता दे।
.
संता - इसका मतलब होता है कि शादी के बाद
जब पत्नी उसे 'सौ' सुनाएगी, तब पति 'चि' भी नहीं करेगा...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की पिज्जा खाते हुए रोमांटिक अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड से बोली -
कुछ ऐसा कहो कि मेरा दिल जोर से धड़के।
.
.
.
ब्वॉयफ्रेंड - मेरे पास पैसे नहीं हैं...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
हथेली में अगर खुजली हो तो समझना कि...
.
.
.
खुजली का रोग हुआ है।
.
.
पैसा नहीं आता, उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है...
.
खुजाने से अगर पैसा आता तो भालू और बंदर सबसे ज्यादा पैसे वाले होते...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बाप - कल रात घर क्यों नहीं आए?
.
बेटा - दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था!
.
बाप - कमीने, इतनी क्यों पीता है?
.
तुझे स्कूल छोड़े चार साल हो गए हैं...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें