Jokes: जोक्स और चुटकुले इंसान को तनाव से दूर रखते हैं। इसलिए हम आपके लिए रोज नए-नए और मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं ताकि आप मुस्कुरा सकें जिससे मानसिक तनाव और चिंता से बच सकें और हंसते रहें। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ??
बीरबल- महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं...
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है- महाराज यही है वो !
अकबर- तुमने कैसे पहचाना इसको ??
बीरबल- महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : अमर उजाला
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाना खाने के बाद भूख नहीं लगती है,
सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं।
डॉक्टर- तुमको बहुत बड़ी बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठ जाओ जल्दी ही ठीक हो जाओगे।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए,
हम कोई रजनीकांत तो हैं नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।