Jokes: हंसने और मुस्कुराने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बनता है और जीवन खुशहाल होता है। हंसना एक तरह का योग है, जो कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से हमारे मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया…
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे,
वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आईं, घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं?
दादी शर्माते हुए,' मम्मी ने आने नहीं दिया'।