फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति से गुस्से में कह दी ऐसी धमाकेदार बात....पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 26 Nov 2020 01:48 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पत्नी - पति को फोन लगाते हुए,
आप कहां हो, ऑफिस पहुंच गए
.
पति - नहीं मेरा एक्सीडेंट हो गया मेरी टांग टूट गई!
.
पत्नी - अच्छा ठीक है टिफिन का ध्यान रखना
वरना टेढ़ा हुआ तो दाल गिर जाएगी!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक महाकंजूस अपने बेटे को पीट रहा था...
.
पड़ोसी- क्यों पीट रहे हो इस मासूम को...?
.
कंजूस- ये और मासूम...
अरे! एक नंबर का शरारती है ये, मैंने इसे
1-1 सीढ़ी छोड़-छोड़ कर चढ़ने को कहा था,
चप्पल कम घिसेगी...
.
नालायक, 2-2 सीढ़ी छोड़-छोड़ कर चढ़ा
पजामा फट गया...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
जब बच्चा जमीन पर गिरकर रोने लगता है, तो घरवालों का रिएक्शन...
.
विदेशों में - Baby Dont Cry बोलकर चॉकलेट पकड़ा देते हैं!
.
भारत में - जमीन को दो बार मारते हुए। ले मार दिया,
जमीन को अब चुप हो जा।

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अपराधी - जज साहब, मैं शराब पीया हुआ नहीं था,
बल्कि पी रहा था...!
.
.
.
जज - तो ऐसा करते हैं कि तुम्हारी सजा
एक महीने से घटाकर 30 दिन कर देते हैं...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी को उस वक्त दिल का दौरा पड़ गया...
.
.
जब प्रैक्टिकल कॉपी साइन करवाने वालों की भीड़ में
घुसकर एक छात्र ने उनकी प्रॉपर्टी अपने नाम कर ली...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - कहां जा रहे हो...?
.
पति (गुस्से में) - मरने...!
.
पत्नी भी गुस्से में बोली - कहीं भी जाओ,
लेकिन स्वेटन पहनकर जाना...
बाहर बहुत ठंड है, बीमार हुए तो तुम्हारी खैर नहीं...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें