फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू ने गप्पू को बताया कि कोई गलती हो जाने पर क्या करना चाहिए...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 02 Jul 2021 03:34 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------

पत्नी - एक गेम खेलते हैं...!
.
पति - कौन सा गेम...?
.
पत्नी - अगर मैं कलर का नाम लूं, तो 
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
.
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना...!

पति - अगर मैं जीत गया तो?
.
पत्नी - जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
.
पति (खुश होते हुए) - ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
.
पत्नी - ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
.
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल...?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अंकल - अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है...!
.
क्या हुआ...?
.
पप्पू - कुछ नहीं अंकल बाइक से गिर गया चोट लग गई है...!
.
अंकल - ओह हो हो बेटा 'दवा-दारु' ले ली...?
.
.
पप्पू - हां अंकल गिरने से पहले ही ली थी...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
भिखारी - क्या बात है साहब, पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे...!
.
बाद में 50 और अब बस 20 रुपये ही देते हैं...?
.
साहब - पहले मैं कुंवारा था...!
.
फिर मेरी शादी हो गई...!
.
और
.
अब एक बच्चा भी हो गया है...!
.
भिखारी - वाह साहब वाह!
.
बहुत अच्छे, 
पूरे परिवार को मेरे पैसों से ऐश करा रहे हो...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
दुनिया का सबसे सस्ता मजदूर
.
पति होता है...!
.
जिसे जिंदगी भर इस भ्रम में रखा जाता है कि
.
वो पूरे घर का मालिक है...!
विज्ञापन

पप्पू - अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए...?
.
गप्पू - क्या...?
.
पप्पू - शांति से बैठ कर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अपने पति के लिए एक पत्नी के सुविचार
.
.
काश तुम अदरक होते...
कसम से, जी भर के कूटती...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें