फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पायलट की मजेदार बात सुन बाबा हो गए बेहोश...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sat, 06 Mar 2021 01:43 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

सभी शादीशुदा मर्दों के लिए एक जबरदस्त सुझाव...
.
जब आपका आपकी पत्नी से झगड़ा हो जाए और
वो लाख मनाने के बाद भी आपसे बात नहीं कर रही हो...
.
तो...
.
रसोईघर में रखे सभी जार और बोतलों के ढक्कन
खूब ताकत लगाकर टाइट कर दें, फिर देखिए कमाल...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - 'जो डर गया, वो मर गया' कहावत कैसे बनी? 

गप्पू - मुझे नहीं पता। तू बता। 

पप्पू - जापान में दो भाई रहते थे, एक का नाम 'जो' था और
दूसरे का नाम 'वो'।
.
एक रात 'जो' को बाथरूम में भूत दिखा।
.
'जो' डर गया और उसने 'वो' को आवाज लगाई।
.
'वो' दौड़ते हुए बाथरूम में आया और
भूत को देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया और
'वो' मर गया।
.
बस तभी से ये कहावत बन गई कि 'जो डर गया, वो मर गया'!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पुलिस - तुम्हारे सामने चोर उस लड़की का
पर्स छीन रहा था और तुमने उसकी कोई
मदद नहीं की...!
.
लड़का - मैं उस लड़की को जानता हूं,
उसने व्हाट्सएप स्टेटस डाला है कि
'मैं अपनी प्रॉब्लम्स खुद सॉल्व कर सकती हूं,
अपने काम से काम रखो'!
.
पुलिस - फिर ठीक है, उसकी प्रॉब्लम वो जाने...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बाबा औरतों पर ज्ञान दे रहे थे...
.
औरतों के पास यदि अलादीन का चिराग होता तो...
.
.
जिन्न या तो मेथी छांट रहा होता,
या फिर मटर छिल रहा होता...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...?
.
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी।
.
पति- फिर अब क्या हुआ...?
.
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया...
.
पायलट (यात्रियों से) बोला - किसी को
बचने की दुआ आती है क्या...?
.
एक बाबा खुश होकर बोले - हां,
मुझे आती है।
.
पायलट - ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है...!
.
बाबा बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें