फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: मोहब्बत और शादी से जुड़ी ये बात जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 30 May 2021 03:27 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

पापा - एक काम ढंग से नहीं करता...?
.
बेटा - सॉरी पापा...!
.
पापा - कुत्ता देखा है तूने...?
.
बेटा - हां...!
.
पापा - वैसी ही शक्ल है तेरी...!
.
बेटा - लेकिन मम्मी तो कल कह रही थी कि तू पापा जैसा ही दिखता...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी आधे घंटे से मोबाइल के कैमरे के लेंस को 
दुपट्टे से घिस रही थी...
.
पहले सेल्फी लेती और फिर डिलीट कर देती...
.
पति लैपटॉप पर काम करते-करते ये नजारा 
चुपचाप देख रहा था...
.
काफी देर सब्र करने के बाद जब पति से रहा न गया, तो उसने बोल ही दिया -
एक बार मुंह पर भी कपड़ा मार के 
ट्राई कर लो...। 
.
बस फिर क्या... अब पति पांच दिन से घर के सारे काम कर रहा है...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
दुकानदार - मुझे एक घंटे हो गए आपको कपड़े दिखाते हुए,
मुझे अफसोस है कि आपको कुछ पसंद नहीं करवा पाया...!
.
.
.
महिला - कोई बात नहीं, मैं तो वैसे भी सब्जी लेने निकली थी...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
रिश्तेवाले - जी लड़की ने क्या किया हुआ है...?
.
.
.
घरवाले - जी इसने नाक में दम किया हुआ है,
इसे ले जाएं बस...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मोहब्बत बस यात्रा की तरह होती है...
.
और
.
शादी विमान यात्रा के समान...
.
तंग आकर आप बस से तो उतर सकते हैं,
लेकिन विमान से नहीं...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें