फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: आधी रात में काका को जब आया लड़की का फोन...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 30 May 2021 10:29 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

लड़का - तुम्हारा नाम क्या है...?
.
लड़की - तमन्ना...
.
लड़का - तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या...?
.
लड़की - क्यों...?
.
लड़का - क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू ने अपने दोस्त गप्पू से पूछा - यार मेरी डी.पी. बहुत पुरानी
हो गई है, बदल लूं क्या...?
.
पप्पू की सीधी सादी पत्नी ने गप्पू से पूछा -
ये डी.पी. क्या होती है...?
.
गप्पू बोला - डी.पी. यानी धर्म पत्नी,
कह कर भाग गया...!
.
अब पप्पू अस्पताल में भर्ती है...!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
एक औरत अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुंची...!
.
बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर से सुना फिर बोले -
बेटी इसका हल निकल जाएगा, सब ठीक हो जाएगा, 
लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आयेगा...!
.
औरत ने पूछा - कितना खर्च आएगा...?
.
बाबा - तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता,
लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं,
बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना।
.
औरत ने मन ही मन कैलकुलेट किया, तो
बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपये आता था...!
.
औरत भी चालाक थी, उसने कहा -
ठीक है बाबाजी, आप बारी-बारी से सबका नाम लेते जाइए,
मैं एक-एक पैसा रखते जाऊंगी...!
.
बाबा डेरे में अभी भी बेहोश हैं...!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
.
काका -  हेलो कौन...?
.
लड़की - हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
.
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप..?
.
लड़की - तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
.
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले - तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
.
लड़की - इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें