फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस के सवालों का पप्पू ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 17 Dec 2020 08:19 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक कंजूस की बीवी बीमार थी।
लाइट न होने की वजह से उसने कैंडल जला दी...
और बीवी से बोला - डॉक्टर को लेने जा रहा हूं।
अगर तुम्हे लगे कि तुम नहीं बचोगी, तो प्लीज कैंडल बुझा देना!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति (मरते समय अपनी बीवी से) - अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
.
बीवी रोते हुए - कोई बात नहीं जी
.
पति - तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वह भी मैंने ही गायब किए थे।
.
पत्नी - कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया।
.
पति - तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
.
पत्नी - कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - मुझे अलादीन का चिराग मिला।
.
पत्नी - वाह, आप ने क्या मांगा...?
.
पति - मैंने कहा कि वो तुम्हारे दिमाग को दस गुना कर दे!
.
पत्नी - तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
.
पति - वो हंसा और कहने लगा,
शून्य से किसी को गुणा नहीं किया जा सकता है!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू की दीवार घड़ी बंद हो गई।
जब पप्पू ने घड़ी को खोल कर देखा,
तो उसमें एक मच्छर मरा हुआ मिला। 
.
.
पप्पू बोला – अब समझ में आया, घड़ी चलेगी कैसे...
इसका तो ड्राइवर ही मर गया है...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
जैसे ही पप्पू नयी शर्ट पहनकर ऑफिस गया...
.
बॉस - वाह नई शर्ट...तुमने खरीदी है क्या?
.
पप्पू - नहीं सर…. भैया ने गिफ्ट में दी है...
.
बॉस - ओह्ह अच्छा...
मुझे लगा सैलरी ज्यादा, तो नहीं दे रहा...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति ने पत्नी से कहा - तुम्हीं तो मेरी ताकत हो।
.
पत्नी को बहुत बुरा लगा...
.
पति समझ नहीं पाया और पूछा- क्या हुआ,
मैंने कुछ गलत कह दिया क्या...?
.
पत्नी बोली - इसका मतलब दूसरी औरतें तुम्हारी कमजोरी हैं...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें