फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बारे में पत्नी ने जज से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 25 Jan 2021 09:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक पेट्रोल पंप पर मजेदार बोर्ड लगा था,
जिसपर लिखा था- कृपया यहां धू्म्रपान न करें...
.
.
आपकी जिंदगी की कोई कीमत हो न हो,
पेट्रोल की कीमत बहुत है...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब...
.
पत्नी - मैं अपने मायके चली जाऊंगी...
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - बाद में तुम्हें हैरान करने वाला कोई नहीं होगा...
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - मै सुसाइड कर लूंगी...
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - बाद में मुझे याद कर आंसू बहाओगे...!
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - जाओ... सभी बातों में तुम्हारा अच्छा भाग्य है,
तो मैं सुसाइड नहीं कर रही।
.
पति - दुर्भाग्य हमारे...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
कड़वा सच...
.
नखरे तो शादी से पहले होते हैं साहब...
शादी के बाद तो...
.
.
लौकी की सब्जी खाकर भी कहना पड़ता है -
'तुम्हारे हाथों में तो जादू है जानू'!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी (जज से) - मुझे अब इनसे कुछ और नहीं लेना...!!!
.
बस मुझे ये उसी हाल में छोड़ दें, जिस हाल में मैं इनको मिली थी!
.
जज - तुम किस हाल में मिली थी...?
.
पत्नी - विधवा...!!!
.
जज साहब बेहोश...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - खिड़की के परदे लगवा दो,
नया पड़ोसी मुझे बार-बार देखने की कोशिश करता है।
.
.
.
पति - एक बार ठीक से देख लेने दो,
वह खुद ही परदे लगवा लेगा...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें