फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजात ठीक होने के बाद भी जब पुलिस ने पप्पू का काट दिया चालान...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 19 Jan 2021 07:43 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पति बाइक लेकर घर से निकल रहा था...
.
पत्नी - ये लो सुई...
.
पति - ये क्यों...?
.
पत्नी - अगर चेकिंग चल रही हो, तो
सुई से पंचर करके पैदल बगल से निकल लेना...
पंचर मात्र 20 रुपये का बनेगा और चालान हजार का...!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पिता - अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे पापा मत बोलना।
.
रिजल्ट के बाद...
.
पिता - तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा...?
.
बेटा - दिमाग खराब मत कर मदनलाल,
तूने पापा कहलवाने का हक खो दिया है...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
आज का ज्ञान
ऑनलाइन लड़ाई वही जीत सकता है...
.
.
.
जिसकी टाइपिंग स्पीड तेज हो...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक पति की नजर में खुशी दिखाने और छिपाने में अंतर...
जब घर पे साला आए तो दिखानी पड़ती है...
.
और...
.
साली आए तो छिपानी पड़ती है...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर - आज मैं Noun पढ़ाऊंगी! 
पप्पू तुम खड़े हो जाओ...
.
पप्पू - जी मैडम...
.
टीचर - लड़की सबसे हंस के बात करती है,
इसमें लड़की क्या है?
.
पप्पू - जी लड़की बिगड़ी हुई है,
सबसे सेटिंग करना चाहती है...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पुलिस वाला - तुम्हारे सभी कागजात ठीक हैं,
लेकिन चालान बनता है 2000 रुपये का...
.
पप्पू - पर चालान किस चीज का...?
.
पुलिस वाला - तुमने सारे कागजात संभाल कर
पॉलिथीन में रखे हुए हैं और पॉलिथीन बैन है...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें