फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर के सामने दादी ने खोला ऐसा मुंह...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 06 Apr 2021 08:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

बॉस (गुस्से में) - क्या कभी तुमने गधा देखा है...?
.
पप्पू (सिर नीचे करके) - नहीं...!
.
बॉस - नीचे क्या देख रहे हो, मेरी तरफ देखो...!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब
.
पत्नी - मैं अपने मायके चली जाऊंगी।
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - बाद में तुम्हें हैरान करने वाला कोई नहीं होगा...!
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - मै सुसाइड कर लूंगी...!
.
पति - अहो भाग्य हमारे!
.
पत्नी - बाद में मुझे याद कर आंसू बहाओगे।
.
पति - अहो भाग्य हमारे...!
.
पत्नी - जाओ.. सभी बातों में तुम्हारा अच्छा भाग्य है, तो मैं सुसाइड नहीं कर रही।
.
पति - दुर्भाग्य हमारे...!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pexels.com
संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था, तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा -
भाईसाहब, स्कूटर स्टैंड कहां है...?
.
संता - भाईसाहब, पहले आप अपना नाम बताइए...?
.
आदमी - रमेश
.
संता - आपके माता-पिता क्या करते हैं...?
.
आदमी - क्यों..? भाईसाहब जल्दी बता दीजिए नहीं तो देर हो जाएगी
और पिक्चर शुरू हो जाएगी।
.
संता - तो जल्दी बता दो माता-पिता क्या करते हैं...?
.
आदमी - मेरी मां डॉक्टर है और पिता जी इंजीनियर हैं।
अब बता दीजिए।
.
संता - आपके नाम कोई जमीन जायदाद है...?
.
आदमी - जी भाईसाहब, गांव में मेरे नाम पर कुछ जमीन है।
प्लीज भाईसाहब अब तो बता दीजिए स्कूटर का स्टैंड कहां है...?
.
संता - आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो...?
आदमी - जी हां मैं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं।
अब जल्दी से बता दीजिए।
.
संता - भाईसाहब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है,
आपके माता-पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं, आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं,
पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात नहीं जानते की स्कूटर का स्टैंड
उसके नीचे लगता है।
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pexels.com
पप्पू अपनी बीमार दादी को मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाने ले गया...
.
डॉक्टर - मुंह खोलो दादी...
.
दादी - तुम्हारी बीवी रोज शाम को तुम्हारे पड़ोसी राजू से मिलती है।
.
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें