फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: चपरासी की बात सुनकर अध्यापिका हो गई बेहोश...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 30 Mar 2021 10:13 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पुलिस (चोर से) - तुम एक ही दुकान में तीन बार
चोरी करने क्यों गए...?
.
.
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस
चुराकर कर ली थी, बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू सुबह सुबह मंदिर गया...
.
बाबा - बेटा 10 रूपये दे दे...
.
पप्पू ने 10 रूपये दे दिए...
.
बाबा - बाबा तुझसे खुश हुआ बच्चा मांग क्या मांगता है...?
.
पप्पू - 20 रूपये दे दे...!
.
बाबा बेहोश
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर- एक तरफ पैसा, दूसरी तरफ अक्ल,
क्या चुनोगे...?
.
स्टूडेंट - पैसा
.
टीचर - गलत, मै अक्ल चुनती...
.
स्टूडेंट- आप सही कह रही हो मैडम, जिसके पास
जिस चीज की कमी होती है, वो वही चुनता है...!
.
दे थप्पड़ दे थप्पड़...

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
ये जो तुम भंडारे में बैठकर...
.
खाते हुए रायते वाले को आता देखकर..
.
जल्दी से रायता पी लेते हो...!
.
शास्त्रों में इसे भी “छल” कहा गया है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
अध्यापिका - ओये यहां आओ...
.
चपरासी - मैडम जी मेरा नाम 'ओये' नहीं है,
आप मुझे नाम लेकर बुलाया करें।
.
अध्यापिका - अच्छा बताओ क्या नाम है तुम्हारा...?
.
चपरासी - प्राणनाथ...
.
अध्यापिका - नहीं कोई और नाम बताओ,
चलो घर वाले किस नाम से बुलाते हैं...?
.
चपरासी - बालम...!
.
अध्यापिका - ये भी सही नहीं है, ये बताओ मोहल्ले वाले
किस नाम से बुलाते हैं...?
.
चपरासी - साजन...!
.
अध्यापिका - अरे भाई ये भी ठीक नहीं है, ये बताओ सर नेम क्या लगाते हो...?
.
चपरासी- स्वामी...!
.
अध्यापिका बेहोश...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें