फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: बाबा-चेले की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 30 Mar 2021 10:09 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

परम सत्य ज्ञान...
.
ऑफिस जाते वक्त बाहर कुत्ता सोते हुए दिखे
और शाम को वापस आते वक्त भी कुत्ता सोता हुए दिखे,
तो समझ जाना 'जिंदगी कुत्ते से बदतर है'...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू एक बैंक में गया और बोला...
.
मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है...!
.
बैंक मैनेजर - किसके साथ...?
.
पप्पू - जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो...
.
बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - बाजार से दूध का एक पैकेट ले आओ...!
हां, अगर बाजार में नींबू दिखे तो छह ले आना...
.
पति छह पैकट दूध ले आया...
.
पत्नी - छह पैकेट दूध...?
.
पति - हां छह पैकेट ही लाया हूं,
क्योंकि बाजार में नींबू दिख गए थे...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - बच्चों बताओ,
कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा...?
.
पति-पत्नी, भाई-बहन, मां-बाप, प्रेमी-प्रेमिका या दोस्त...?
.
पप्पू खड़े होकर बोला - सर, चप्पल...!
.
फिर मास्टर साहब ने चप्पल से की पप्पू की पिटाई...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
चेला - बाबाजी, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
.
बाबा - वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
.
चेला - बाबाजी, दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
.
बाबा - वत्स, यात्रा योग बन रहा है।
.
चेला - बाबाजी, पेट पर भी खुजलाहट है।
.
बाबा - उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।
.
चेला - बाबाजी, गर्दन पर भी खुजलाहट है।
.
बाबा - दूर हट जा कमीने, तुझे खुजली की बीमारी है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें