फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जूते के चक्कर में जब बेटे की हो गई जोरदार धुनाई...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 29 Mar 2021 04:22 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

आंटी - अरे बेटा, तुम तो बड़े हो गए। 
.
.
.
लड़का - हां आंटी, और कोई ऑप्शन ही नहीं था मेरे पास...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक आदमी - तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है...?
.
लड़का - जी, बहुत दूर का रिश्ता है...!
.
आदमी - फिर भी क्या रिश्ता है...?
.
लड़का - जी, वह मेरा सगा भाई है...
.
आदमी - तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों
बताते हो...?
.
लड़का - क्योंकि इसके और मेरे बीच 7 भाई और हैं...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
गुप्ताजी की पत्नी का 35वां जन्मदिन था,
पर गुप्ताजी बिजनेस के सिलसिले में शहर में बाहर थे,
इसलिए उन्होंने 25 गुलाब के फूल ऑर्डर किए
अपनी पत्नी को भेजने के लिए...
.
फूलों के साथ गुप्ताजी ने लिखा - डियर,
मैं तुम्हारे लिए उतने फूल भेज रहा हूं,
जितने साल की तुम लगती हो। 
.
उधर फूल वाले के यहां स्कीम थी... 'एक पे एक फ्री'
.
आज तक गुप्ताजी समझ नहीं पाए कि उनका तलाक क्यों हुआ...?

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पिताजी - बेटा, जरा मेरे जूते लाना...!
.
बेटा - पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...?
.
पिताजी - पहले तो दोनों की जरूरत थी,
अब तो तू एक ही लेकर आ...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - डॉक्टर ने चाय फीकी पीने को कहा है...!
.
.
.
पत्नी (गुस्से में) - अलग-अलग नहीं बनाऊंगी,
कुछ मीठा खाकर चाय पी लेना, फीकी ही लगेगी...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें