फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बीवी की मजेदार शायरी पढ़ नहीं रोक पाएंगे हंसी...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 17 Jan 2021 03:55 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पत्नी - अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे...?
.
पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए) - जहां गम भी ना हो,
आंसू भी ना हो, बस प्यार ही प्यार पले...
.
पत्नी - देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता।
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Social Media
मामा - बेटा स्कूल से कब आए...?
.
बच्चा - अभी आया मामा...
.
मामा - अच्छा बेटा, ये बताओ -
'मास्टर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं'...?
.
बच्चा - GST
.
मामा - अबे पागल है क्या...?
.
बच्चा - अरे मामा, GST मतलब 'Government School Teacher'...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Social Media
पति रात के दो बजे तक घर नहीं लौटा...
.
पत्नी हलकान हो रही थी। अपनी मां को फोन करके दुखड़ा सुना रही
थी - इनका जरूर किसी से अफेयर है। पता नहीं कौन है वो चुड़ैल...?
.
मां ने सांत्वना दी - तू हमेशा उल्टा ही क्यों सोचती है बेटी? हो सकता है
कि वो किसी बस-ट्रक के नीचे आ गया हो...!!! 
.
पत्नी बेहोश...

4 of 6
Jokes - फोटो : Social Media
एक कंजूस पति को करंट लगा...
.
पत्नी - आप ठीक तो हो ना...?
.
.
कंजूस - मैं ठीक हूं... तू मीटर देख, यूनिट कितना बढ़ा...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शराबी की शादी में कार्ड पर लिखवाया गया,
.
.
चखना होगा, दारु होगी और सारा जमाना भी होगा...
आपको मेरे चाचू की शादी में दो पैग लगाना ही होगा..!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बीमार बीवी की शायरी...
.
तबीयत खराब थी, ना कोई दवा काम आई,
ना कोई ताबीज काम आया…!!!
.
फोन कर के पति से लड़ी,
फिर जाकर थोड़ा आराम आया…!!!
.
पति बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें