जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
एक लड़का और लड़की बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए...
.
लड़का - मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं।
.
लड़की - क्या...?
.
लड़का - मैं शादीशुदा हूं...!
.
लड़की - तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा कि बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है...!