फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति-पत्नी की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 05 Apr 2021 08:27 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक बाबा का ज्ञान...
.
जिंदगी में तीन चीजें कभी नहीं करनी चाहिए।
.
पहला - लव मैरिज
.
दूसरा - अरेंज मैरिज
.
और तीसरा - मैरिज...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं।
.
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी।
.
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'।
.
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे'!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - अगले साल मेरे पास करोड़ों का बंगला,
ऑडी कार और करोड़ों रुपये अकाउंट में होंगे...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - अभी-अभी नेटवर्क मार्केटिंग वाला
मुझे समझा कर गया है...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कभी भी अकेलेपन का अहसास सताए तो...
.
घर की सभी लाइट्स बंद करके भूत वाली मूवी देखो...!
.
कसम से कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा,
हर वक्त लगेगा कि कोई पीछे खड़ा है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी, अब क्या हो गया...?
.
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी।
.
पति- फिर अब क्या हुआ...?
.
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी (पति से) - कहां जा रहे हो...?
.
पति - मरने जा रहा हूं...!
.
पत्नी - साथ में थैली लेकर जाना...
.
पति (आश्चर्य से) - वो किसलिए...?
.
पत्नी - अगर इरादा बदल जाए, तो आते समय
दो किलो आलू और एक किलो प्याज लेते आना...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें