फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: शादी के भोज में खाना खा रहे अनजान व्यक्ति ने घरवालों से कही...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 05 Apr 2021 10:10 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू और गप्पू जब शोकसभा में गए तो...
पप्पू और उसका दोस्त गप्पू एक दिन एक बुजुर्ग व्यक्ति के मृत्यु होने के बाद शोक सभा में गए।
.
शोक सभा में जाने के बाद वहां एक लड़की पप्पू के पास आई और उसे गले लगा कर रोने लगी।
.
इस घटना को कुछ देर तक गप्पू देखता रहा फिर बाद में लड़की को अपने इशारे से पास बुला कर बोला -
वो बुजुर्ग व्यक्ति रिश्ते में मेरे भी वही लगते थे जो को पप्पू के लगते थे।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
जिंदगी में सबसे ज्यादा प्रेशर कब होता है...?
.
जब आप के मुंह में एक गोलगप्पा पहले से हो, 
दूसरा आपकी प्लेट में हो
और
गोलगप्पे वाला तीसरा गोलगप्पा हाथ में लेकर आपकी तरफ देख रहा हो...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता पार्क में एक लड़की के साथ बैठा था
.
पुलिसवाला – तुम यहां क्यों बैठे हो...?
.
संता – जी हम दोनों शादीशुदा हैं...!
.
पुलिसवाला – अरे तो अपने घर जाके बैठो...!
.
संता – घर जाकर साथ नहीं बैठ सकते...!
.
पुलिसवाला – क्यों...?
.
संता – क्योंकि इसका पति नहीं मानेगा...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर - अगर श्याम अपनी भाभी को दस गुलाब देगा,
तो उसके पति घनश्याम को अपनी पत्नी को खुश करने के लिए
कितने गुलाब देने होंगे...?
.
पप्पू - सर, ये सवाल से ज्यादा गुनाह की दस्तक लग रहा है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी के भोज में एक अनजान व्यक्ति को खाते देखकर घरवाले ने पूछा -
माफ कीजिएगा, आपको निमंत्रण दिया गया था क्या...?
.
.
अनजान व्यक्ति (गरम होते हुए) बोला -
नहीं दिया तो ये मेरी गलती है क्या...?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें