Funny Jokes in Hindi: हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन कुछ समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को किसी भी समय हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार।
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था.
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर
एक घोड़े का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने कंपाउंडर से कहा - देखो कोई
औजार तो नहीं छूट गया पेट में।
कंपाउंडर बोला - औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता
नहीं दिखाई दे रहे।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
बाजार में मुन्रा को एक बेहद सुंदर लड़की दिखी…
मुन्ना खड़ा होकर बस उसे देखता ही रह गया…
तभी लड़की मुन्ना के पास आई और कहा – भईया, दिख तो मैं आंख से भी जाऊंगी,
आप अपना मुंह तो बंद कर लो
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संता जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।
संता को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला, ''ले काट ले जितना काटना है काट ले''
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला, ''अबे तू इंसान है या भूत''
संता- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा ये पैर नकली है।
गरीब आदमी की बात सुन अमीर आदमी हो गया बेहोश
अमीर आदमी- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, सबकुछ है, तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी- मेरे पास एक बेटा है। जिसकी गर्ल-फ्रेंड तेरी बेटी है।