फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पढ़े लिखे जीजा को मिली अनपढ़ साली, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़ कर हंसने लगेंगे आप

Mon, 27 Jul 2026 04:58 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: खुश और तनावमुक्त रहने से चेहरे पर निखार दिखने लगता है। इसके साथ ही आप तनाव से भी दूर रहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock
Jokes In Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं मजेदार जोक्स (Funny Jokes), जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इन चुटकुलों की खास बात यह है कि इनमें किसी भारी-भरकम कहानी की जरूरत नहीं, बस दो-चार लाइनें और ठहाकों की गारंटी।


एक पढ़े लिखे आदमी की शादी गांव में हो जाती है
एक दिन वह अपनी ससुराल में खाना खा रहा होता है,
तभी एक निवाला उसके गले में अटक गया और 
वो खांसते-खांसते मर गया
साली रोते-रोते बोली- पानी भी नहीं मांग सके, जीजा जी
बेचारे वाटर-वाटर कहते हुए मर गए.......


जीजा- आज मैंने दो कसमें खाई हैं
साली- वो क्या?
जीजा- पहली, किसी पराई लड़की पर नजर नहीं डालूंगा,
दूसरी, किसी भी लड़की को पराई नहीं समझूंगा......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पप्पू (गप्पू से)- यार दिनदिहाड़े घर में चोरी हो जाती है
तो सब कहते हैं, मैंने नहीं देखा...मैंने नहीं देखा
गप्पू- फिर 
पप्पू- और जब गर्लफ्रेंड को घर लाओ तो 
पूरा मोहल्ला कहता है, हमने देखा...हमने देखा
विज्ञापन

3 of 5
Jija Sali Jokes - फोटो : वायरल फनी जोक्स
लड़की- मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं
लड़का- वो तालाब देख रही है
लड़की- हां... क्यों? 
लड़का- वो मेरे ही आंसुओं से भरा है.......

Funny Jokes: मेडिकल स्टोर पर जहर लेने गया चिंटू, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Jokes In Hindi: बैंगन खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है, पत्नी का जवाब सुनकर पति के उड़ गए होश

4 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
भूगोल की खूबसूरत टीचर ने टीटू से पूछा-
गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
टीटू- मैम घर से स्कूल के लिए निकलती है,
और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है....


मास्टर- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ
छात्र- मोटा मरता मोटी पे, भूखा मरता रोटी पे,
मास्टर जी की है दो बेटी और मै मरता हूं छोटी पे
मास्टर बेहोश.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति- खाना खाते समय, एक रोटी और देना
पत्नी- रोटी तो खत्म हो गई
पति- ऐसे कैसे?
पत्नी- वैसे ही जैसे कल साड़ी लाने के लिए,
आपके पैसे खत्म हुए थे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें