फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: गांव की सबसे मशहूर चीज को लेकर साली ने जीजा से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Fri, 13 Feb 2026 08:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes, Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

जीजा- आपके गांव की सबसे मशहूर चीज क्या है? 
साली- जो मशहूर थी, उसे तो आप ले गए 
जवाब सुनकर जीजा के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- यार अगर हम किसी लड़की को चाहें और वो हमे न मिले 
पप्पू- तो समझ जाओ की कोई और लड़की,
भगवान से आपको मांग चुकी है
इससे क्या है न बेज्जती कम Feel होती है......


सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल,
अधूरी रह गई तो पागलखाना.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है,
जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
मरीज- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब,
वो बाहर ही बैठी है....
 


Jokes In Hindi: सैलरी को लेकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- पापा, मुझे एक लड़की पसंद है
पिता- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
पप्पू- हां पापा बहुत
पिता- जिस लड़की की पसंद ऐसी हो,
मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता
पिता का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती बंद हो गई......


पिता ने देखा बेटा जींस का बटन टांक रहा था
पिता- बेटा हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो
बेटा- पापा आप गलत सोच रहे हो, यह जींस उसी की है...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- तू इतना लेट कैसे हुई आज?
पिंकी- वो रास्ते में एक आदमी का 2000 रुपये का नोट गुम हो गया था
रिंकी- क्या तू उसे ढूंढने में मदद कर रही थी?
पिंकी- अरे नहीं यार,  मैं तो उस नोट के ऊपर खड़ी थी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें