फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: साली- मुझे वो वाला फोन चाहिए जो सेब थोड़ा सा खाया होता है, जीजा का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Fri, 05 Sep 2025 08:27 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

जीजा- तू बोल अभी कौन सा फोन चाहिए तुझे?
साली- वो वाला जो थोड़ा सा खाया वाला सेब होता है
जीजा- चल पगली, वैसा झूठा फोन लेके दूंगा कोई.....
विज्ञापन

2 of 5
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो, 
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 
लड़का- हां-हां, जरूर, 
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है, 
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है.....

लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता
घर वाले नहीं मान रहे हैं
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन है?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बिल्ली पप्पू का रास्ता काट गई
तो पप्पू वहीं रुक गया
बिल्ली हंसते हुए बोली- अबे निकल जा तेरी तो
शादी हो चुकी है
अब इससे बुरा तेरा क्या होगा.....


Funny Chutkule: फोन पर चैट करते लड़का-लड़की की मजेदार बातचीत पढ़कर, नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए,
तो वो सफल जरूर होती है.
छात्र- रहने दीजिए सर,
अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नहीं ससुर होते...

टीचर (चिंटू से)- केले के फायदे बताओ?
चिंटू- सर, केले खाने से हड्डी मजबूत होती है, 
तो वहीं केले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी से उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है,
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें