फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: साली- पत्नियां कभी पति से पहले भोजन क्यों नहीं करतीं? जीजा ने दिया गजब का जवाब

Fri, 22 Aug 2025 06:23 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

साली- पत्नियां कभी पति से पहले भोजन क्यों नहीं करतीं?
जीजा- जैसे वैज्ञानिक जब भी कभी कोई दवा बनाते हैं, तो पहले
चूहों और बंदरों पर परीक्षण करते हैं
उसी तरह पत्नियां भी पति को पहले भोजन कराकर ये परीक्षण करती हैं....

साली हाथ में बेलन लेकर जीजा से बोली- आप दो खाओगे या तीन
जीजा- क्या? 
साली- परांठा या रोटी 
जीजा- साफ-साफ बोला करो साली जी,
कलेजा मुंह को आ जाता है....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- यार मच्छर भी कितने चतुर होते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- ज्यादातर उसी हाथ पर बैठते हैं, जिस हाथ में मोबाइल होता है
जानते हैं कि बंदा इस हाथ को नहीं हिलाएगा.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- तुम बस काम में लगे रहते हो, मेरी तो परवाह ही नहीं करते
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते......

लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेकअप हो जाएगा
तो मिस कॉल कर दूंगी
लड़का बेहोश.....

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बस में कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी और गोलू नीचे रह गया
कंडक्टर- नो मोर, नो मोर
गोलू- मोरनी-मोरनी चढ़ा ली और हम आये तो नो मोर......


Hindi Chutkule: पप्पू ने किया गप्पू को तीन बार फोन, वजह पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मालकिन (अपनी नौकरानी से)- तुम तीन दिन से काम पे नहीं आयी
और बताया तक नहीं
नौकरानी- जी मैने तो फेसबुक पर Status अपडेट कर दिया था
Going To गांव  For Three Days
साहब ने तो कमेंट भी किया था, Miss You गुलाबो.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें