फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: पप्पू ने किया गप्पू को तीन बार फोन, वजह पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 22 Aug 2025 05:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

पप्पू ने गप्पू को तीन बार फोन लगाया, पूरी-पूरी रिंग गई पर उसने फोन उठाया नहीं
फिर पप्पू ने गप्पू को एक मैसेज डाल दिया- मैं पीने बैठ रहा हूं, आना है क्या?
इसके बाद गप्पू ने पप्पू को 20 बार फोन मिलाया, लेकिन फिर पप्पू ने नहीं उठाया
जैसी करनी वैसी भरनी.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़का-लड़की समंदर के किनारे बैठे थे 
लड़की- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे?
लड़के ने अपना एक आंसू समंदर में गिराया और बोला,
जब तक तुम इस आंसू को न ढूढं लो तब तक 
ये देखकर समंदर खुद बोल उठा- तुम लोग ये सब सीखते कहां से हो.....

अगर ट्रेन लेट हो जाए तो लड़कियां सिर्फ इंतजार, इंतजार, इंतजार करेगी
जबकि लड़के पूरा प्लेटफार्म घूम आएंगे, शायद कोई मस्त आइटम दिख जाए..... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
रमेश (मम्मी से)- मेरी मैडम पता नहीं अपने आप को क्या समझती हैं
मम्मी- ऐसा भी क्या हो गया?
रमेश- मैडम ने खुद ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'महाभारत'
और मुझसे पूछने लगी की महाभारत किसने लिखा है?
तो मैंने भी कह दिया की आपने ही तो लिखा है
उतने में मैडम ने मुझे बहुत कूटा....


Jokes: गर्लफ्रेंड- पापा मेरी शादी किसी रिक्शावाले से करा देंगे, बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- एक बात पूछूं आपसे 
पति- हां
पत्नी- मोहब्बत अंधी है तो शादी क्या है? 
पति- शादी आंख का ऑपरेशन है, सबकी आंखे खोल देता है.....


पति की कब्र पर सिर रखकर पत्नी रोते हुए बोली-
बेटा लैपटॉप मांग रहा है मैं क्या करूं?
बेटी मोबाइल की डिमांड कर रही है, मैं कहा से लाकर दूं?
खुद मेरे पास कपड़े नहीं हैं, मैं क्या करूं?
कब्र से घुटी हुई आवाज आई, मर गया हूं, दुबई नहीं गया हूं.....

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- पता है, असली गर्लफ्रेंड क्या होती है?
गर्लफ्रेंड- क्या होती है?
बॉयफ्रेंड- जो अपनी किडनी बेचकर अपने बॉयफ्रेंड को iPhone X दिलाये
और बाद में कहे बाबू और कुछ चाहिए?
अभी एक किडनी और बाकी है.....
 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें