Funny Jokes, Chutkule In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
जीजा- अच्छा ये बताओ, समझदार पत्नी क्या होती है?
साली- समझदार पत्नी वहीं होती है, जो अपने पति का बार-बार खर्चा
करवाकर ऐसी हालत कर दे, कि वो दूसरी औरत के बारे में
सोचना ही छोड़ दे.....
जीजा- एक गिलास पानी पिला दो
साली- आपको प्यास लगी है क्या?
जीजा- हां
साली- बहुत ज्यादा प्यास लगी है क्या?
जीजा (गुस्से में)- नहीं बस गला चेक करना है,
कि कही से लीक तो नहीं है......