Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
Today Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....
साली- मंगलसूत्र पहनाने से क्या होता है?
जीजा- मंगलसूत्र पहनाने के बाद मंगल
पति के पीछे लग जाता है
और सारे सूत्र बीवी के हाथ में चले जाते हैं.....
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है.....
पति- तुम सब्जी बनाना भूल गयी हो क्या?
पत्नी- क्यों
पति- छी कितनी गंदी सब्जी बनाई है
पत्नी- चुपचाप खा लो, मेरी इसी सब्जी को फेसबुक पर 389
लोगों ने लाइक और 107 लोगों ने शेयर किया है
यहां तक कि 129 लोगों ने कमेंट भी किया है
बस आपको ही मेरा खाना पसंद नहीं आता.....
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : freepik
पप्पू अपना हाथ एक बाबा को दिखाता है तांत्रिक- शादी के 10 साल तक तुम्हें कष्ट झेलना पड़ेगा बच्चा
पप्पू - अच्छा... फिर 10 साल बाद क्या होगा बाबा?
तांत्रिक- तुमको आदत हो जाएगी... कष्ट झेलने की....
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- छी छी क्या जमाना आ गया है वो देखो, एक लड़का दुसरे लड़के को 'फ्लाइंग किस' दे रहा है
बॉयफ्रेंड- पगली वो फ्लाइंग किस नहीं है, वो लड़का अपने दोस्त से
बीड़ी मांग रहा है...
गर्लफ्रेंड- बेबी तुम्हारी बहुत याद आ रही है
बॉयफ्रेंड- अभी मेरी सैलरी नहीं आई है
गर्लफ्रेंड- अच्छा, चलो पापा आ गए
बाद में बात करती हूं.....
पप्पू- सर लोग हिंदी या इग्लिश में ही बात करते हैं, मैथ्स में क्यों नहीं?
टीचर- ज्यादा 3-5 न कर, 9-2-11 हो जा
वरना 5-7 खीच के दूंगा, 6 के 36 नजर आएंगे
और 32 के 32 बाहर आ जाएंगे
पप्पू- बस सर बस, हिंदी और इग्लिश ही ठीक है
मैथ्स वाकई खौफनाक सब्जेक्ट है.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)