फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: साली से जीजा- बताओ कौन सा फोन चाहिए तुम्हें? फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Fri, 27 Feb 2026 10:00 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) और जोक्स (Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....

साली से जीजा- बताओ कौन सा फोन चाहिए तुम्हें? 
साली- वो वाला जो थोड़ा सा खाया वाला सेब होता है
जीजा- चल पगली, वैसा झूठा फोन लेके दूंगा कोई तुझे......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा- अकबर का जन्म कब हुआ था?
चिंटू- सर मैं तो स्कूल पढ़ने आता हूं, डिलेवरी थोड़ी कराता हूं
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....


टीचर- टेंस कितने प्रकार के होते हैं?
पप्पू- तीन प्रकार के प्रेजेंट टेंस, पास्ट टेंस और फ्यूचर टेंस
टीचर- शाबाश, अब उदाहरण दो
पप्पू- कल मैने पड़ोसी की बेटी को देखा था, 
आज प्यार करता हूं, कल भगा कर ले जाऊंगा
पप्पू के उदाहरण सुनकर टीचर बेहोश......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

शादी में गए पप्पू ने 7-8 गुलाबजामुन लिए और सबको
थोड़ा-थोड़ा खाकर प्लेट में रख लिया 
पास में खड़ा सुरेश ये सब देखकर बोला- 'मीठा है या नहीं'
ये चेक कर रहे हो क्या?
पप्पू- नहीं-नहीं, अब ये लुढककर रायता, अचार,
चटनी में नहीं घुसेंगे.... 


Comedy Jokes: लड़का- कल से हम कहीं और मिलेंगे बेबी, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप


Jokes: पप्पू अपनी बीवी को ससुराल लेने गया, फिर जो हुआ पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बच्चे  को स्कूल छोड़ने गए पिता को उसकी
नर्सरी की टीचर मिल गई
पिता- पहचाना? 
टीचर- हां, आप शायद मेरे किसी बच्चे के पापा हैं
पिता मुस्कुराया और टीचर शरमा गई......


एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके गुस्साते हुए कहा-
पिछले तीन घंटे से आपकी कंपनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है,
बताइए मैं क्या करूं?
कस्टमर केयर- बहनजी तब तक कुछ घर के काम ही कर लो......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
गप्पू परेशान सा बैठा हुआ था, 
तभी पप्पू ने पूछा- क्या हुआ भाई?
गप्पू- यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं, 
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं तो कभी
गहरी खाई में गिर जाता हूं और तो और 
कभी मुझे भूत उठा कर ले जाते हैं
गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें