फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पेट्रोल पंप पर लगे बोर्ड पर लिखी थी ऐसी बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Fri, 31 Mar 2023 01:32 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Husband Wife Funny Jokes: हंसने से आप तनाव मुक्त रहते हैं। हंसने मुस्कुराने से हमारे साथ-साथ हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं। अगर आपके चेहरे पर मुस्कान रहती है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करते हैं। हल्की हंसी आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हर तरह से फायदेमंद और जरूरी साबित होता है। इसके अलावा  हंसते मुस्कुराते रहने से इंसान का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। साथ ही कई बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। यही वजह है कि हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ जोक्स लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने के मजेदार सिलसिला... 

एक पेट्रोल पंप पर मजेदार बोर्ड लगा था,
जिसपर लिखा था-
कृपया यहां धूम्रपान न करें, आपकी जिंदगी की
कोई कीमत हो न हो, पेट्रोल की कीमत बहुत है...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पागलखाने में एक मरीज...
मरीज- डॉक्टर साहब आप पिछले डॉक्टर से ज्यादा अच्छे हैं।
डॉक्टर खुश होते हुए- कैसे लगा कि मैं अच्छा हूं?
मरीज- क्योंकि आप हम लोगों जैसे ही लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शादी की 10वीं सालगिरह पर
पत्नी पति के सीने से लग के बोली:
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे?
पति: हट पगली, कैसे सवाल पूछती है?
पत्नी: बताओ ना जान;!!
पति: मैं बोलूंगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो,आराम से ले जाओ मैं रोक रहा हूं क्या..!!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति (पत्नी से)- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता भी आ गया?
मुझे यह फेसबुक पर पोस्ट करनी थी,
पत्नी- हां तो क्या हो गया, फोटो के साथ लिख देना कि मैं आगे वाला हूं।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को सोनू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था, एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
चोमू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिसवाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
चोमू- नहीं साहब, बीवी देगी।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आंटी और रिक्शावाले की मजेदार बातें...
आंटी- रिक्शावाले भैया स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे?
रिक्शेवाला- मैडम सिर्फ बीस रुपया।
आंटी- (हैरान होते हुए): स्टेशन के बीस रुपये?
रिक्शेवाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर दूर है यहां से।
आंटी- क्या भईया, ये तो रहा स्टेशन, कितना पास है।
रिक्शेवाला- अरे हाथ नीचे कर लो, कहीं रेल के आगे न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मेट्रो में सफर कर रहे पप्पू के सामने एक खूबसूरत लड़की आकर खड़ी हो गई... और फिर...
पापा की परी ने मोबाइल में राष्ट्रगान बजा दिया...
राष्ट्रगान सुनते ही पप्पू अपनी सीट छोड़कर खड़ा हो गया...
उसी समय लड़की राष्ट्रगान बंद कर सीट पर बैठ गई।
पप्पू के साथ पापा की परी गेम खेल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें