Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से आपका मन हमेशा प्रसन्न रहता है। हंसने से आप सकारात्मक सोचते हैं जिसकी वजह से किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। जोक्स और चुटकुलों को लोगों को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आपके पास हंसने का समय नहीं है, तो समय दफ्तर में दोस्त के साथ हंसी मजाक करके हंस सकते हैं। अगर आपके हंसने की कोई वजह नहीं तो आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर सवार होते ही वो सेकंड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी