फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति-पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे, अचानक याद आई ऐसी होने लगा पछतावा

Thu, 09 Nov 2023 02:29 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हर दिन नियमित रूप से खुलकर हंसना हंसना चाहिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति-पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे...
पति - जो चोरी करता है, वो बाद में बहुत पछताता है।
पत्नी बोली - और तुमने शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उनके बारे में क्या ख्याल है? 
पति- कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है वो बाद में
बहुत पछताता है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सास- दामाद आप क्या करते हैं?
दामाद- मैं तो पायलट हूं।
सास- अच्छा कौन सी एयरलाइन्स में पायलट हैं आप?
दामाद- अरे मैं वो घर की शांदियों में ड्रोन उड़ाता हूं
इसे सुनकर सास अभी तक बेहोश है..
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति - सब्जी में नमक नहीं है आज..
पत्नी - वो क्या है ना, आज सब्जी थोड़ी जल गई थी...
पति- तो सब्जी में नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी- मां ने कहा था कि जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए..

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की का पसंदीदा विषय गणित था,
लड़के ने उसे कुछ ऐसे प्रपोज किया
मैंने हमेशा तुम्हारा 7:00 दिया।
तुम भी मेरा 07:02.
हम 02:09 को हमेशा 01:07 रहना है।
इसीलिए मुझे छोड़ने की गलती 02:12 ना करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
एक स्टूडेंट भगवान से बोला- रुपए की कीमत 70 तक पहुंचाई,
पेट्रोल की 95 तक, दूध की 50 और प्याज़ की 100 तक!
पर फिर भी आपका लाख-लाख शुक्र है भगवान, पासिंग मार्क्स आज भी 35 ही रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें