फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: शादीशुदा महिला- पंडित जी, मेरे पति हमेशा मुझसे लड़ते रहते हैं, मिली गजब की सलाह

Mon, 09 May 2022 02:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
Latest Jokes And Chutkule in Hindi: इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हंसी एक प्राकृतिक योग है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है जिससे हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...

पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?

पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।

पति- ये क्या है ?

पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,

तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।

यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।

बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?

पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 

सदमे में पति
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay


शादीशुदा महिला- पंडित जी, मेरे पति हमेशा मुझसे लड़ते रहते हैं। घर की सुख-शांति के लिए कौन-सा व्रत रखूं? 
पंडितजी- मौन व्रत रखो बेटा, सब बढ़िया होगा!
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।

तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।

पप्पू- बेहोश

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?

मिंटू- सौ फीसदी !!!

चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?

मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock


भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?

रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।

भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।

बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।

संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।

बंता- हैरानी से, 'कैसे?'

संता: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे 

संता- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है 

पत्नी- क्या गलतफलमी? 

संता- यही, ''कि मैं सो रहा था''

... तब से वाकई में संता की नींद गायब है।
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- पहले मेरा फिगर पेप्सी की बोतल की तरह था…
पति- ‘वो तो अभी भी है…’
पत्नी खुश होकर- ‘सच…’
पति- ‘हां, पहले 300 ML की थी अब 2 Litre की है…!!!’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें