फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार चुटकुले: जब पति ने अपनी बीवी की गोद में लेटकर पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 13 May 2022 12:41 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
Hindi Jokes: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जिस तरह अच्छे खानपान, अच्छी हवा और नियमित रूप से कसरत करने की जरूरत होती है। उसी प्रकार हमारे लिए हंसना भी बहुत जरूरी होता है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों शांत रहते हैं, लेकिन आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोगों के लिए खुद पर ध्यान देना काफी मुश्किल हो गया है। इसकी वजह ये है कि लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। इसलिए सलाह दी जाती है कि तमाम तरह की बीमारियों से दूर रहने के लिए हमें हमेशा खुश रहना चाहिए। हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों से बेहतर क्या हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए मजेदार और गुदगुदाने वाले जोक्स लेकर आए हैं। 

सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, "अजी सुनते हो?"
पति- बोला! क्या हुआ?
पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति- ठीक है, तो वापस सो जाओ और पहन लो।"
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
मालिक ने नौकर से कहा- मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, 
अगर कोई आर्डर दे तो उसे अच्छे से पूरा करना।”
कुछ देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा, “कोई आर्डर आया?”
नौकर ने कहा- जी हां, आया था, उसने आर्डर दिया कि 
दोनों हाथ ऊपर करके कोने में खड़े हो जाओ।
मैंने ऑर्डर मान लिया और वह पैसे की तिजोरी उठाकर चला गया।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था...
पति- अगर मैं मर गया तो?
मिंकी- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी?
मिंकी- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे??
बेचारा पति अभी भी सदमे में है !!!

4 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
मालिक- तुमने पिछली नौकरी क्यों छोड़ी?
राम - परेशानी के कारण
मालिक- कैसी परेशानी थी तुम्हें?
राम - मुझे नहीं, वे लोग मुझसे परेशान हो गए थे...
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
अंकल ने पप्पू से पूछा मजेदार सवाल
अंकल (पप्पू से)- आपके पापा का क्या नाम है?
पप्पू- अभी तक उनका नाम नहीं रखा मैंने, बस प्यार से पापा कह देता हूं....
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पिंटू- भाई तुझे जीवन में क्या चाहिए ?
मिंटू- ढेर सारा पैसा...
पिंटू- पैसे को साइड में रख दे, अब बता...
मिंटू- साइड में रखा हुआ पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
सोनू- तुम्हें मालूम है कि शादीशुदा लोग अखबार में अपना राशिफल नहीं देखते हैं।
मोनू- ऐसा क्यों ?
सोनू- ऐसे लोग बीवी का चेहरा देखकर ही जान जाते हैं कि दिन कैसा गुजरने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें