फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब पति ने की पत्नी की जमकर तारीफ, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 24 May 2024 05:00 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
Funny Hindi: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।  हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। 

पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं।
इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है,
तुम्हारा क्या प्लान है?
पति- मेरा तो वही है 239 में 1.5 GB का 28 दिन के लिए।
पत्नी (गुस्से में)- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती,
कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेते।
पति- मैं ही यही सोचता हूं कि काश तुम न्यूज पेपर होती,
तो मुझे रोज नई तो मिलती।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पति (फोन पर पत्नी से)- तुम बहुत प्यारी हो!
पत्नी- थैंक्स!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो?
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं!
पत्नी- आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है, फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपये, 30 लाख की बस में जाएगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें